भारतीय नौसेना को तीसरे बार्ज, गोला-बारूद सह टॉरपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम), एलएसएएम 17 (यार्ड 127) 30 नवंबर, 2023 को सौंप दिया गया। इस अवसर पर आईएनएएस, एजीएम एनएडी (करंजा) श्री शंकर मुखर्जी उपस्थित थे। स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख और सहायक उपकरण/प्रणालियों के साथ यह बार्ज (छोटा पोत) रक्षा मंत्रालय की “मेक इन इंडिया” पहल का गौरवशाली युद्ध सहायक पोत है।
कुल 11 गोला बारूद सह टॉरपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज के निर्माण और वितरण के लिए महाराष्ट्र के ठाणे स्थित मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध हुआ है। यह भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल के अनुरूप एक एमएसएमई कंपनी है। यह एमएसएमई शिपयार्ड ने पहले ही दो बार्ज की सफलतापूर्वक आपूर्ति की है। इनका निर्माण भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के अनुरूप किया जा रहा है। एसीटीसीएम बार्ज की उपलब्धता भारतीय नौसेना (आईएन) के पोतों पर घाटों और बाहरी पत्तनों पर सामान/गोला-बारूद को चढ़ाने और उतारने की सुविधा प्रदान करके आईएन की परिचालन प्रतिबद्धताओं को प्रोत्साहन प्रदान करेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment