Categories: News-Headlines

भारतीय नौसेना के स्टेशन कमांडरों की कार्यशाला का तीसरा संस्करण 18 से 20 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित होगा

भारतीय नौसेना के स्टेशन कमांडरों की कार्यशाला का तीसरा संस्करण 18 से 20 मार्च को नयी दिल्ली में आयोजित होगा। मुंबई (दक्षिणी नौसेना कमान) और आईएनएस सरकार्स (पूर्वी नौसेना कमान) में ऐसी दो कार्यशालाओं आईएनएस हमला के सफल आयोजन के बाद नयी दिल्ली में स्थानांतरित हो गया है। यहां 100 से अधिक स्टेशन कमांडर, यूनिट प्रमुख और कमांडिंग अधिकारी लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और देश भर में फैले सभी नौसैनिक स्टेशनों के समग्र प्रशासन में सुधार के लिये विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और विचार-मंथन करेंगे।

कार्यशाला की मुख्य विशेषताओं में नेवल वेलफेयर और वेलनेस एसोसिएशन (एनडब्ल्यूडब्ल्यू) की भागीदारी सहित नौसेना मुख्यालय कर्मचारियों, कमान मुख्यालय कर्मचारियों और स्टेशन कमांडरों द्वारा पेशेवर प्रस्तुतियां शामिल हैं। भारतीय नौसेना के प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्रों (ईआईसी) पर एक विशेष सत्र होगा। नेवल वेलफेयर और वेलनेस एसोसियेशन की एक पहल, अर्ली इंटरवेंशन सेंटर छह वर्ष तक के बच्चों में विकास संबंधी देरी का शीघ्र पता लगाने और हस्तक्षेप करने पर ध्यान केंद्रित करता है। इस प्रकार प्रारंभिक चरण में समय पर पेशेवराना तरीके से दिक्कतों का निदान करना इन बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा का हिस्सा बनने लायक बनाता है। ईआईसी तीनों कमान, दिल्ली और कारवार में मौजूद हैं। बैठक की अध्यक्षता कार्मिक सेवा नियंत्रक (सीपीएस) वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह करेंगे। नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार उद्घाटन और समापन भाषण देंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

एनआईपीईआर हाजीपुर ने औषधि अनुसंधान सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बोह्रिंगर इंगेलहाइम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत के औषधि क्षेत्र में नवाचार और व्यावहारिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-अकादमिक… Read More

4 hours ago

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद मतदाता सूची… Read More

6 hours ago

भारत ने सार्क मुद्रा अदला-बदली ढांचे के तहत मालदीव के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की पहली निकासी को मंजूरी दी

भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्‍यवस्‍था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए… Read More

6 hours ago

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास… Read More

6 hours ago

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के विदर्भ में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के विदर्भ में सोमवार… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.