भारतीय नौसेना के लिए एमएसएमई शिपयार्ड मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे (मैसर्स एसपीपीएल की लॉन्च साइट) में 24 जनवरी, 2024 को 11 एक्स एम्युनिशन कम टॉरपीडो कम मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज प्रोजेक्ट के 5वें बार्ज ‘एम्युनिशन कम टॉरपीडो कम मिसाइल बार्ज, एलएसएएम 19 (यार्ड 129)’ का शुभारम्भ किया गया। इस शुभारम्भ समारोह की अध्यक्षता कमोडोर वी प्रवीण, एडब्ल्यूपीएस (एमबीआई) ने की।
11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज के निर्माण के लिए अनुबंध पर रक्षा मंत्रालय और मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के बीच 05 मार्च, 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे। इन बार्ज की उपलब्धता से जेटी और बाहरी बंदरगाह दोनों पर भारतीय नौसेना (आईएन) जहाजों के लिए वस्तुओं/गोला-बारूद के परिवहन, चढ़ाने और उतारने की सुविधा से भारतीय नौसेना की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति मिलेगी।
ये बार्ज प्रासंगिक नौसेना नियमों और भारतीय शिपिंग रजिस्टर के विनियमन के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किए गए हैं। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज का मॉडल परीक्षण नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम में किया गया था। ये बार्ज भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment