Categories: News-Headlines

भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कृपाण को उपहार स्वरूप वियतनाम को सौंपा गया

“आज का सौंपने का समारोह भारत और वियतनाम के बीच गहरी दोस्ती और सामरिक साझेदारी का प्रतीक है। यह पहला अवसर है जब भारत किसी मित्र विदेशी देश को पूर्ण-परिचालित युद्धपोत उपहार स्वरूप सौंप रहा है। यह बात इस अवसर को और भी महत्वपूर्ण बनाती है।” – एडमिरल आर हरि कुमार, नौसेना प्रमुख

राष्ट्र के लिए 32 साल की शानदार सेवा पूरी करने के बाद, भारतीय नौसेना जहाज कृपाण को भारतीय नौसेना से सेवामुक्त कर दिया गया है और आज वियतनाम के कैम रैन में वियतनाम पीपुल्स नेवी (वीपीएन) को सौंप दिया गया है। आईएनएस कृपाण को सेवामुक्त करने और वीपीएन को सौंपने के समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वीपीएन के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ और चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल फाम मान्ह हंग ने की।

1991 में भारतीय सेना में कमीशन होने के बाद से ही आइएनएस कृपाण, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का एक अभिन्न अंग रहा है और पिछले 32 वर्षों में कई ऑपरेशनों में इसने भाग लिया है। लगभग 12 अधिकारियों और 100 नाविकों द्वारा संचालित यह जहाज 90 मीटर लंबा और 10.45 मीटर चौड़ा है और इसकी अधिकतम मालवाहक क्षमता 1450 टन है। जहाज को आज संपूर्ण हथियारों से लैस वियतनाम पीपुल्स नेवी को सौंप दिया गया है।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि “भारतीय नौसेना के सबसे बेहतरीन और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले युद्धपोतों में से एक कृपाण को सम्मानित वियतनाम पीपुल्स नेवी को सौंपने के समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। भारतीय नौसेना की ओर से, यहां उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करना मेरे लिए गौरव की बात है। वियतनाम पीपुल्स नेवी को कृपाण का हस्तांतरण भारत के वसुधैव कुटुंबकम – एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के जी20 नीति के अनुरूप है”।

भारतीय नौसेना से वियतनाम पीपुल्स नेवी को आईएनएस कृपाण का स्थानांतरण हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना की ‘पसंदीदा सुरक्षा भागीदार’ होने का प्रतीक है और यह निश्चित रूप से दोनों नौसेनाओं के बीच मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.