भारतीय नौसेना के सेल ट्रेनिंग शिप आईएनएस सुदर्शिनी ने तीन दिवसीय ऑपरेशनल टर्न राउंड (ओटीआर) के लिए 05 दिसंबर, 2021 को पोर्ट सुल्तान काबूस, मस्कट, ओमान का दौरा किया। यह जहाज कोच्चि स्थित पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन का हिस्सा है जो भारतीय नौसेना के समुद्री प्रशिक्षुओं को शुरुआती समुद्री अनुभव प्रदान करता है। जहाज मध्य पूर्व में तैनाती पर है जिसका उद्देश्य क्षेत्र में मित्रवत विदेशी देशों के साथ ‘दोस्ती के पुल’ को मजबूत करना है और साथ ही खाड़ी में बसे भारतीय प्रवासियों तक पहुंचना है।
मस्कट में अपने प्रवास के दौरान जहाज के चालक दल ने ओमान की रॉयल नेवी के साथ बड़े पैमाने पर काम किया। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर श्रीकांत वेणुगोपाल ने रॉयल नेवी ऑफ़ ओमान (आरएनओ) मुख्यालय का आधिकारिक दौरा किया और आरएनओ के मानव संसाधन महानिदेशक कैप्टन अली अल होसिनी के साथ बातचीत की। इस दौरान चर्चा के विषयों में नौसेना सहयोग, युवा अधिकारियों का प्रशिक्षण और सेल प्रशिक्षण के आयाम शामिल थे। जहाज ने आरएनओ के सेल ट्रेनिंग शिप शबाब ओमान II और वुधम नेवल बेस के दौरे के रूप में ऑपरेशनल आदान-प्रदान भी किया, और समुद्र संबंधी अनुभव के लिए पांच सी राइडर्स को भी शामिल किया।
कमांडिंग ऑफिसर ने ओमान, मस्कट में भारत के राजदूत महामहिम श्री अमित नारंग से भी मुलाकात की। भारतीय दूतावास के कर्मचारियों के साथ राजदूत ने भी जहाज का दौरा किया और जहाज पर एक मेल मिलाप दौरा आयोजित किया गया।
आईएनएस सुदर्शनी गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित और भारतीय नौसेना की दक्षिणी नौसेना कमान के तहत कोच्चि, केरल में स्थित एक स्वदेशी निर्मित सेल ट्रेनिंग शिप (एसटीएस) है। अपने सहयोगी पोत आईएनएस तरंगिनी के साथ यह फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन में सेल प्रशिक्षण का कार्य करता है और भारतीय नौसेना के साथ साथ मित्र देशों की नौसेना के कनिष्ठ अधिकारियों को सेल प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment