Categories: News-Headlines

भारतीय नौसेना की बहुप्रतीक्षित और सबसे बड़ी नौका-दौड़, नौकायान चैंपियनशिप (INSC), 5 से 9 नवंबर तक मुंबई में होगी

भारतीय नौसेना की बहुप्रतीक्षित और सबसे बड़ी नौका-दौड़, नौकायान चैंपियनशिप (आईएनएससी), 05 नवंबर से 09 नवंबर 2023 तक मुंबई में होगी। देश में बेहतरीन नौकायन सुविधाओं से लैस भारतीय नौसेना वॉटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर (आईएनडब्ल्यूटीसी), मुंबई, 100 से अधिक पैन-नेवी प्रतिभागियों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। संस्थान नौका-दौड़ के तीन अलग-अलग प्रारूपों में पांच अलग-अलग वर्गों की नौकाओं में प्रतिभागियों के नौकायान कौशल का परीक्षण करेगा।

आईएनएससी प्रतिस्पर्धी नौकायन में नौसेना कर्मियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए नौसेना मुख्यालय स्थित भारतीय नौसेना नौकायन संघ (आईएनएसए) के तत्वावधान में आयोजित होने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है।

आईएनएससी के इस संस्करण में तीन नौसेना कमानों की टीमें भाग लेंगी, जिनमें अधिकारी, कैडेट और नाविक (अग्निवीरों सहित) शामिल होंगे।

यह नौका-दौड़ नौकायान के तीन सबसे लोकप्रिय प्रारूपों में होगी। यह दौड़ महिलाओं के लिए आईएलसीए-6 क्लास बोट, पुरुषों के लिए आईएलसीए-7 क्लास बोट और मुक्त विंडसर्फिंग के लिए बिकनोवा क्लास बोर्ड में होगी। टीम रेसिंग लेजर बाहिया क्लास बोट में और मैच रेसिंग जे24 क्लास बोट में होगी।

भारतीय नौसेना जल कौशल गतिविधियों पर विशेष जोर देती है और कर्मियों में नाविक कौशल, सौहार्द, साहस और अन्य नेतृत्व गुणों को विकसित करने के साधन के रूप में नौकायन के खेल को बढ़ावा देती है।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

1 hour ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

1 hour ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.