भारतीय नौसेना की प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) – आईएनएस सुजाता, आईएनएस शार्दुल और आईसीजीएस वीरा का थाईलैंड के फुकेत डीप सी पोर्ट का दौरा 04 मार्च 25 को एचटीएमएस हुआहिन के साथ पासेक्स के दौरान समन्वित सामरिक युद्धाभ्यास और समुद्री सवारों के आदान-प्रदान के साथ उच्च स्तर पर संपन्न हुआ। बंदरगाह पर प्रवास के दौरान, भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना (आरटीएन) के बीच द्विपक्षीय गतिविधियों में कई पेशेवर आदान-प्रदान, प्रशिक्षण यात्राएं और पारस्परिक संबंधों को मजबूत करने वाली सामाजिक बातचीत सम्मिलित रही।
कैप्टन अंशुल किशोर, वरिष्ठ अधिकारी, 1टीएस ने आईएनएस शार्दुल, सुजाता और आईसीजीएस वीरा के कमांडिंग अधिकारियों के साथ थाईलैंड की तीसरे नौसेना क्षेत्र कमान के कमांडर वाइस एडमिरल सुवत डोनसाकुल से भेंट की। बातचीत में क्षेत्रीय सुरक्षा, संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास और सद्भावना गतिविधियों के अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
1टीएस के समुद्री प्रशिक्षुओं ने तीसरे नौसेना क्षेत्र कमान, फांगना नौसेना बंदरगाह और एचटीएमएस क्राबी का दौरा किया, जिससे उन्हें प्रशिक्षण बातचीत और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। स्कूली बच्चों, आरटीएन कर्मियों और भारतीय प्रवासियों के लिए 1टीएस जहाजों का एक दौरा भी आयोजित किया गया । यात्रा के अन्य मुख्य आकर्षणों में दोनों पक्षों के बीच एक संयुक्त योग सत्र और मैत्रीपूर्ण खेल कार्यक्रम शामिल थे। पटोंग बीच पर भारतीय नौसेना बैंड संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। भारतीय दूतावास और 1टीएस के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जहाज पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें थाईलैंड की नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय प्रवासियों के सम्मानित सदस्य, राजनयिक और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
वर्तमान यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच मैत्री के मजबूत संबंधों को मजबूत करती है और सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण के अनुरूप अपने पड़ोसियों के साथ समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है ।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment