Categories: News-Headlines

भारतीय नौसेना का जहाज तबर दो दिवसीय यात्रा के लिए डेनमार्क के एस्बर्ज पहुंचा

कैप्टन एमआर हरीश की कमान में भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तबर दो दिवसीय यात्रा के लिए डेनमार्क के एस्बर्ज पहुंचा। आईएनएस तबर की एस्बर्ज, डेनमार्क की जारी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों और नौसेनाओं के बीच विद्यमान रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाना है।

एस्बर्ज बंदरगाह में ठहरने के दौरान, जहाज का चालक दल सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित डेनिश सशस्त्र बलों के साथ विभिन्न द्विपक्षीय व्यावसायिक परस्पर बातचीत में भाग लेगा। भारतीय नौसेना विश्व भर की नौसेनाओं के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत और डेनमार्क के बीच राजनयिक रिश्ते ऐतिहासिक संबंधों, समान लोकतांत्रिक परंपराओं और क्षेत्रीय, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय शांति और स्थिरता की साझा इच्छा पर आधारित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के बीच 28 सितंबर, 2020 को आयोजित वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को “हरित रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक बढ़ा दिया गया।

आईएनएस तबर हथियारों और सेंसर की एक बहुमुखी रेंज से सुसज्जित है और भारतीय नौसेना के सबसे आरंभिक स्टील्थ फ्रिगेट में से एक है। यह जहाज भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है जो पश्चिमी नौसेना कमान के अंतर्गत मुंबई में स्थित है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.