भारतीय निशानेबाजों और तीरंदाजों ने आज चीन के चेंगदू में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में चार स्वर्ण सहित छह पदक जीते। पुरूषों की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दिव्यांश सिंह पंवार और अर्जुन बबूता ने चीन के निशानेबाजों को हराकर स्वर्ण पदक जीता। ऐश्वर्य प्रताप ने पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल एकल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता।
महिलाओं की कंपाउंड एकल की एक रोमांचकारी निशानेबाजी स्पर्धा में अवनीत कौर ने अमरीका की एलिसा ग्रेस स्टरगिल को हराकर स्वर्ण पदक जीता। पुरूषों की एकल स्पर्धा में संगम प्रीत बिसला ने स्वर्ण पदक और अमन सैनी ने कांस्य पदक जीता। भारत अब तक 17 पदक जीत चुका है जिनमें नौ स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। भारत इस टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर है। मेजबान चीन 21 पदकों के साथ शीर्ष पर है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment