Categories: News-Headlines

भारतीय तट रक्षक और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने तमिलनाडु तट के समुद्री तल से बरामद कर 17.74 किलो सोना जब्त किया

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक संयुक्त अभियान में भारतीय तट रक्षक की मदद से मंडपम तट के पास समुद्र में पीछा करने के बाद मछली पकड़ने वाली एक नाव को रोका, जिसमें विदेशी मूल का सोना था, जिसका वजन 17.74 किलोग्राम था, और जिसकी कीमत लगभग 10.1 करोड़ रुपये थी। उक्त सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है।

इतना सारा सोना एक पार्सल में छिपाया गया था जिसमें बार, चेन और स्टिक के अलग-अलग आकार में विदेशी मूल के सोने के 14 पैकेज थे, और यह सारा सोना एक तौलिया में बंधा हुआ था। उक्त तस्करी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

डीआरआई ने यह खुफिया जानकारी प्राप्‍त की थी कि वेधलाई/मंडपम, रामनाथपुरम, तमिलनाडु में स्थित एक गिरोह मछली पकड़ने वाली नाव के माध्यम से श्रीलंका से भारी मात्रा में सोने की तस्करी करने की योजना बना रहा है। खुफिया जानकारी से यह भी पता चला था कि मछली पकड़ने वाली नाव में सवार तीन व्यक्ति किसी भी देश के अधिकार क्षेत्र में नहीं आने वाले खुले समुद्र में सोना प्राप्‍त या हासिल करेंगे और फि‍र उसके बाद वे मंडपम के तट पर उतरने की योजना बना रहे हैं।

तदनुसार, भारतीय तट रक्षक के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान की योजना बनाई गई थी। भारतीय तट रक्षक के अधिकारियों और डीआरआई के अधिकारियों की एक टीम ने तट रक्षक जहाज चार्ली 432 से निगरानी करनी शुरू की और 8 फरवरी 2023 को तड़के मछली पकड़ने वाली इस नाव की पहचान कर ली। मछली पकड़ने वाली नाव का पता लग जाने के बाद तट रक्षक जहाज से रिजिड इन्फ्लेटेबल बोट्स यानी हवा भरी हुई कठोर नाव (आरआईबी) तैनात की गई थीं और फि‍र इसके बाद मंडपम तट के पास समुद्र में पीछा करने के बाद मछली पकड़ने वाली उक्त नाव को रोका गया।

उक्त नाव को रोके जाने के दौरान ही मछली पकड़ने वाली नाव में सवार व्यक्तियों ने प्रतिबंधित सामग्री वाले पार्सल को समुद्र में फेंक दिया। बाद में तट रक्षक के गोताखोरों की मदद से प्रतिबंधित सामग्री वाले इस पार्सल को समुद्र तल से बरामद कर लिया गया।

इस जब्ती के साथ ही डीआरआई, चेन्नई जोनल यूनिट ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक विदेशी मूल का 209 किलो सोना जब्त किया है। डीआरआई द्वारा चालू वित्त वर्ष में पूरे देश में (लगभग) 950 किलो सोना जब्त किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

7 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

14 hours ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा

Supreme Court of India आज निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)… Read More

15 hours ago

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अन्य कारणों से जनसंख्‍या आंकड़ों में परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया

केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.