भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने अपने करियर में पहली बार 23 रैंक की छलांग लगाते हुए एटीपी सिंगल्स रैंकिंग में शीर्ष 100 में प्रवेश कर लिया है। चेन्नई ओपन चैलेंजर इवेंट में जीत के साथ नागल नवीनतम सिंगल्स रैंकिंग में 98वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने चेन्नई ओपन फाइनल में इटली के लुका नारदी को 6-1, 6-4 से हराकर अपना पांचवां चैलेंजर्स एकल खिताब जीता।
2019 में पी0 गुणेश्वरन के बाद नागल शीर्ष 100 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय हैं। पिछले महीने, नागल ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में विश्व के 27वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया था।
इसके साथ ही वे 35 साल में ग्रैंड स्लैम में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले पहले भारतीय बने थे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment