भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आज दूसरे दिन नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हो रही बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियों का जायजा लेने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, प्रभारी और अन्य पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बैठक में शामिल हुए। दो दिवसीय बैठक का उद्देश्य हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करना भी है। इसके अलावा संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की भी समीक्षा की जायेगी।
प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लोगों के साथ भाजपा के संबंधों को और गहरा करने के तौर-तरीकों तथा पार्टी के विकास एजेंडे का विस्तार करने के लिए उनकी उपयोगी बातचीत हुई।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment