Categories: News-Headlines

भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान में केंद्रीय मंत्री तोमर द्वारा बीज प्रसंस्करण व भंडारण सुविधा का शुभारंभ

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) के भारतीय चरागाह एवं चरागाह अनुसंधान संस्थान, झांसी में बीज प्रसंस्करण व भंडारण सुविधा का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस मौके पर महिला कृषक सम्मेलन भी हुआ।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने आईसीएआर के महानिदेशक डा. हिमांशु पाठक, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि वि.वि., झांसी के कुलाधिपति डा. पंजाब सिंह व कुलपति डा. ए.के. सिंह तथा भारतीय चरागाह एवं चरागाह अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. अमरेश चंद्रा के साथ तकनीकों व गतिविधियों का अवलोकन भी किया। इस प्रकार की बीज प्रसंस्करण की 3 इकाइयां संस्थान मुख्यालय के अलावा धारवाड़ व श्रीनगर स्थित क्षेत्रीय शोध केंद्रों पर बनाई गई है, जिनका वित्त पोषण कृषि मंत्रालय द्वारा 3.7 करोड़ रु. से किया गया है। महिला कृषक सम्मेलन में संस्थान- केंद्रों पर संचालित अनुसूचित जाति उप-परियोजना के तहत 50 लाख रु. की लागत के कृषि उपकरणों का वितरण लाभार्थी महिला कृषकों को किया गया।

कृषि मंत्री तोमर ने अनुसूचित जाति उप-परियोजना के जरिये किसानों व महिला कृषकों के सशक्तिकरण के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की एवं संस्थान द्वारा विकसित 300 से अधिक चारा फसल किस्मों व विभिन्न तकनीकों के विकास के लिए भी संस्थान के वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संस्थान के विभिन्न शोधों को अधिकाधिक कृषक प्रक्षेत्र तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही, किसानों के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं से अवगत कराते हुए देश में पानी एवं चारे की पर्याप्त उपलब्धता की दिशा में और अधिक कार्य करने पर जोर दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

7 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.