Categories: News-Headlines

भारतीय खेल प्राधिकरण ने 117 एथलीटों के लिए राष्ट्रीय शिविर 31 मार्च तक बढ़ाने की स्वीकृति दी

भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस वर्ष बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और हांग्जोऊ में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी के लिए देश भर में पांच स्थानों पर 117 ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों और 45 कोचिंग और सहायक कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय शिविर को 31 मार्च तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

64 पुरुष और 53 महिला एथलीटों के लिए राष्ट्रीय शिविर नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (पटियाला), लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय (तिरुवनंतपुरम), भारतीय खेल प्राधिकरण-साई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (बेंगलुरु), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (नई दिल्ली) और ऊषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स (बालुसरी) में हो रहे हैं।

17 वर्ष की उम्र में, विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में लंबी कूद की रजत पदक विजेता शैली सिंह शिविर में सबसे कम उम्र की एथलीट हैं। सीमा पुनिया, जिन्होंने 2002 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था और पिछले चार राष्ट्रमंडल खेलों में से प्रत्येक में पोडियम पर रही हैं, शिविर में सबसे अनुभवी एथलीट हैं।

टोक्यो ओलंपिक खेलों के भाला फेंक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा संयुक्त राज्य अमेरिका के चुला विस्टा में कोच डॉ. क्लॉस बार्टोनिट्ज़ के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं।

एथलीटों के नाम :

पुरुष :

400 मीटर दौड़ : मोहम्मद अनस याहिया, अरोकिया राजीव, अमोज जैकब, नोआ निर्मल टॉम, नागनाथन पांडी, हर्ष कुमार, आयुष डबास, विक्रांत पांचाल, मोहम्मद अजमल, सार्थक भांबरी, कपिल, राजेश रमेश, करणप्रीत सिंह और राशिद।

800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ : मंजीत सिंह, अजय कुमार सरोज, अनकेश चौधरी, कृष्ण कुमार, राहुल, शशि भूषण, अभिनंदन सुंदरेसन, अंकित और मुजमिल अमीर।

5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ : अभिषेक पाल, धर्मेंद्र, कार्तिक कुमार और अमित जांगीर

3000 मीटर स्टीपलचेज: अविनाश सेबल, शंकर लाल स्वामी, बालकिशन, मोहम्मद नूर हसन और अतुल पूनिया।

400 मीटर बाधा दौड़: अय्यासामी धरुन, एम पी जाबिर, संतोष कुमार, धवल महेश उटेकर और थॉमस मैथ्यू।

रेस वॉक: मनीष सिंह रावत, संदीप कुमार, राम बाबू, विकास सिंह, एकनाथ, जुनैद, सूरज पवार और अमित खत्री।

लंबी कूद: निर्मल साबू, मोहम्मद अनीस, युगांत शेखर सिंह और टी जे जोसेफ।

ट्रिपल जंप: यू कार्तिक, अब्दुल्ला अबूबकर, एल्धोस पॉल और गैली वेनिस्टर देवसहायम।

शॉटपुट: तजिंदरपाल सिंह तूर, ओम प्रकाश सिंह और करणवीर सिंह।

डिस्कस थ्रो: अभिनव, इकराम अली खान और अर्जुन कुमार।

भाला फेंक: रोहित यादव, साहिल सिलवाल, यशवीर सिंह, अर्शदीप सिंह और अभिषेक द्राल।

महिला:

100 मीटर और 200 मीटर दौड़ : दुती चंद, एस धनलक्ष्मी, हिमा दास, ए के दानेश्वरी, पी डी अंजलि, एन एस सिमी, कावेरी पाटिल और नित्या गांधे।

400 मीटर दौड़ : अंजलि देवी, एम आर पूवम्मा, वीके विस्मया, प्रिया एच मोहन, वी रेवती, वी सुभा, सुमी, रचना, नैंसी, आर विथ्या, दांडी ज्योतिका श्री और जिसना मैथ्यू।

800 मीटर, 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ : लिली दास, पी यू चित्रा, चंदा और चत्रु  गुमनाराम।

5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ : कविता यादव।

मैराथन दौड़ : सुधा सिंह।

3000 मीटर स्टीपलचेज: पारुल चौधरी और प्रीति लांबा।

रेस वॉक: भावना जाट, प्रियंका गोस्वामी, सोनल सुखवाल, रमनदीप कौर और रवीना।

लंबी कूद: शैली सिंह, रेणु, एंसी सोजन और पूजा सैनी।

शॉटपुट: मनप्रीत कौर सीनियर, आभा कठुआ और कचनार चौधरी।

डिस्कस थ्रो: सीमा पुनिया, कमलप्रीत कौर, निधि रानी और सुनीता।

भाला फेंक: अन्नू रानी, ​​​​कुमारी शर्मिला और संजना चौधरी।

हैमर थ्रो: मंजू बाला और सरिता आर सिंह।

हेप्टाथलॉन: पूर्णिमा हेम्ब्रम, मरीना जॉर्ज, सोनू कुमारी और काजल।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.