भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास “एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023” आज भारत के उमरोई छावनी में शुरू हुआ। मलेशियाई सेना की टुकड़ी में मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन के सैनिक शामिल हैं। भारतीय दल का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन कर रही है। इस अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर 2022 में पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में आयोजित किया गया था।
“एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023” 5 नवंबर 2023 तक चलेगा। इसमें दोनों पक्षों के लगभग 120 जवान शामिल होंगे। इसका उद्देश्य उप-पारंपरिक परिदृश्य में मल्टी डोमेन ऑपरेशन के संचालन के लिए सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान, दोनों पक्ष एक संयुक्त कमान पोस्ट स्थापित करेंगे और एक संयुक्त निगरानी केंद्र के साथ एक एकीकृत निगरानी ग्रिड बनाएंगे।
दोनों पक्ष जंगल/अर्धशहरी/शहरी परिवेश में संयुक्त बलों के नियोजन का पूर्वाभ्यास करेंगे। इसके अलावा, खुफिया जानकारी एकत्र करने, मिलान और प्रसार अभ्यास का भी पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस अभ्यास में ड्रोन/यूएवी और हेलीकॉप्टरों का भी उपयोग किया जाएगा। दोनों पक्ष घायलों के प्रबंधन और युद्ध क्षेत्र में घायल हुए जवानों को सुरक्षित जगह ले जाने का भी अभ्यास करेंगे। दोनों दल बटालियन स्तर पर लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और सर्वाइवल प्रशिक्षण अभ्यास पर चर्चा करेंगे।
यह प्रशिक्षण अभ्यास मुख्य रूप से उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर अभ्यास आयोजित करने और एक दूसरे के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर केंद्रित होगा। यह अभ्यास अर्ध-शहरी क्षेत्र में 48 घंटे के लंबे सत्यापन अभ्यास के साथ समाप्त होगा।
“एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023” का उद्देश्य भारतीय सेना और मलेशियाई सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाना है, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा देगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment