भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नागालैंड में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कल कोहिमा में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना भी उपस्थित थे। भाजपा ने घोषणा पत्र को नागालैंड संकल्प पत्र नाम दिया है, जिसमें राज्य की जनता की इच्छाओं और आकांक्षाओं को दर्शाया गया है। भाजपा ने घोषणा पत्र में अनेक वायदे किए हैं, जिन्हें अगले पांच वर्ष में पूरा किया जाना है। पार्टी ने एक हजार करोड रूपये के निवेश से एक विशेष नागालैंड सांस्कृतिक अनुसंधान कोष बनाने का वायदा किया है। इसके साथ ही पांच सौ करोड रूपये के निवेश के साथ नगा संस्कृति को बढावा देने के लिए किफिरे में एक विश्वविद्यालय स्थापित करने का वायदा भी किया है। पार्टी ने प्रमुख नगा पर्वों का दायरा बढ़ाने के लिए भी सौ करोड रुपये का आवंटन किया है। पूर्वी नागालैंड क्षेत्र के लिए विकास और कल्याण के लिए भाजपा ने पूर्वी नागालैंड विकास बोर्ड की स्थापना का निर्णय लिया है और इसके लिए विशेष पैकेज का प्रावधान किया जाएगा। भाजपा के दस्तावेज में महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के अलावा, सुशासन, स्वास्थ्य देखभाल, कृषि और किसान कल्याण, मूल सुविधाओं का विकास, समावेशी विकास और पर्यटन संवर्धन की भी बात कही गई है।
इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा कि नागालैंड के लिए वर्ष 2023 के संकल्प पत्र में अनेक मुद्दों का ध्यान रखा गया है और इसमें ‘अष्ट लक्ष्मी’ का प्रतिनिधित्व होगा। इनमें शांति, ऊर्जा, पर्यटन, फाइव-जी कनेक्टिविटी, संस्कृति, प्राकृतिक कृषि, खेल क्षमताएं शामिल हैं। राज्य में एन.डी.पी.पी. और भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर इन घोषणाओं को पूरा करने का वायदा किया गया है। जेपी नड्डा ने कहा कि आज नागालैंड शांति, समृद्धि, विकास और सामान्य स्थिति की ओर बढ रहा है। पार्टी ने राज्य में सभी बालिकाओं को किन्डरगार्टन से लेकर पी.जी. तक निशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का भी वायदा किया है। पार्टी ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को हर वर्ष दो एलपीजी सिलेंडर निशुल्क देने और प्रतिभावान छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क स्कूटी योजना का भी संकल्प पत्र में उल्लेख किया गया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment