प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के वलसाड के कपराडा निर्वाचन क्षेत्र के नाना पोंधा गांव में एक जनसभा को संबोधित कर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा है कि गुजरात ने पिछले दो दशकों में हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और प्रत्येक गुजरातवासी ने राज्य के विकास में योगदान दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में राज्य के आदिवासियों और मछुआरों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री ने गुजरात के ग्रामीण इलाकों में सभी घरों में नल से जल की आपूर्ति करने के लिए राज्य की भाजपा सरकार को बधाई दी।
वाडी योजना के तहत सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां एक समय आदिवासी क्षेत्रों में बाजरा-मक्का उगाना और खरीदना मुश्किल था, आज वहीं इन क्षेत्रों में आम, अमरूद और नींबू जैसे फलों के साथ काजू की भी खेती की जा रही है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment