Categories: News-Headlines

भाजपा के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक नई दिल्‍ली स्थित पार्टी मुख्‍यालय में आयोजित हुई

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आज दूसरे दिन नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में शुरू हो गई है। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हो रही बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियों का जायजा लेने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, प्रभारी और अन्य पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बैठक में शामिल हुए। दो दिवसीय बैठक का उद्देश्य हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करना भी है। इसके अलावा संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की भी समीक्षा की जायेगी।

प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लोगों के साथ भाजपा के संबंधों को और गहरा करने के तौर-तरीकों तथा पार्टी के विकास एजेंडे का विस्‍तार करने के लिए उनकी उपयोगी बातचीत हुई।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.