भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अगरतला में 2023 के लिए पार्टी का घोषणा पत्र संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान उनके साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा उपस्थित रहें। जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने गरीब परिवार को उनकी नवजात बालिका शिशु के लिए 50 हजार रुपये का बांड देने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि उज्जवला लाभार्थियों को दो निशुल्क एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। पार्टी प्रत्येक जनजातीय खंड में एक एकलव्य मॉडल विद्यालय स्थापित करने का भी वचन देती है। उन्होंने कहा कि राज्य के भूमिहीन किसानों को प्रतिवर्ष तीन हजार रुपये की वित्तिय सहायता दी जाएगी।
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र को गंभीरता से लेती है और अपने वायदों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में 2018 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार, विद्रोही गतिविधियां और अपराध समाप्त हो चुके हैं और विकास की प्रक्रिया शुरू हुई है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा राज्य में शांति और समृद्धि लाई है। भाजपा शासन के दौरान त्रिपुरा के लोगों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिली और उन्हें आवास मिला। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि त्रिपुरा में 13 लाख आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए गए हैं।
राज्य में आज अन्य पार्टियां भी चुनावी जनसभाएं कर रही हैं। वामपंथी नेता मानिक सरकार, प्रकाश करात और वृंदा करात ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जनसभाएं आयोजित कीं। कांग्रेस, टीएमसी और अन्य उम्मीदवार भी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही हैं।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More
Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment