भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पंजाब के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर आज कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। जेपी नड्डा ने एक ट्वीट में कहा कि विधानसभा चुनाव में भारी हार के डर से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने राज्य में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को विफल करने की हरसंभव कोशिश की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इस बात का भी ध्यान नहीं रखा कि प्रधानमंत्री मोदी को भगत सिंह और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देनी थी और प्रमुख विकास कार्यों की आधारशिला रखनी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विकास विरोधी है और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए भी उनके मन में कोई सम्मान नहीं है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक, चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री का रास्ता अवरुद्ध करने दिया गया जबकि राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने एसपीजी को रास्ता बिल्कुल साफ होने का आश्वासन दिया गया था।
जेपी नड्डा ने पंजाब पुलिस पर राज्य के लोगों को रैली में शामिल होने से रोकने का निर्देश देने का भी आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह दुखद है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री का दौरा बाधित हुआ। उन्होंने कहा कि हम ऐसी घटिया मानसिकता को पंजाब की प्रगति में बाधा नहीं बनने देंगे और राज्य के विकास के लिए प्रयास जारी रखेंगे।
रबाडा की 150+ वाली आग, कोहली का बिंदास वार... आंकड़े भी कह रहे- फाइनल में… Read More
शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह पश्चिम… Read More
Rule Change: LPG से पेट्रोल-डीजल तक... कल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, कारें… Read More
CM थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के अटकने में छिपी है साजिश? डायरेक्टर ने… Read More
CBSE के OSM टेंडर में हुआ खेल! 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत ने खोली पोल… Read More
लड़की नदी में डूब रही थी, बचाने के लिए एक-एक कर कूद गए 5 लोग,… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment