Categories: News-Headlines

ब्रिटेन में भारतीय नागरिकों पर प्रतिबंध का जवाब- ब्रिटेन के नागरिकों के लिए भारत में 10 दिन का अनिवार्य क्‍वांरनटाइन

भारत ने कहा है कि ब्रिटेन से भारत में आने वाले वहां के नागरिकों को अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन में रहना होगा। इससे पहले ब्रिटेन द्वारा नए यात्रा नियम घोषित किए जाने के बाद भारत ने अब यह कदम उठाया है। ब्रिटेन के नए नियमों के अनुसार ब्रिटेन पहुंचने वाले वैसे भारतीय यात्रियों को जिन्‍होंने कोविशील्‍ड की दोनों खुराक ली हैं, उनका टीकाकरण नहीं माना जायेगा।

सूत्रों के अनुसार भारत के नियम चार अक्‍तूबर से प्रभावी होंगे और ब्रिटेन से भारत आने वाले सभी ब्रिटिश नागरिकों पर लागू होंगे। टीकाकरण की स्थिति के बावजूद ब्रिटेन से भारत आने वाले सभी व्‍यक्तियों को प्रस्‍थान से पहले, यात्रा शुरू करने और हवाई अड्डे पर 72 घंटे के भीतर, कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी। उन्‍हें भारत में पहुंचने के आठवें दिन फिर आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी। उन्‍हें भारत में पहुंचने के बाद ठहरने के स्‍थान पर या अपने घर में दस दिन तक क्वारंटाइन में रहना होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के भालकी में पूज्य डॉ. बसवलिंग पट्टादेवरु महास्वामीजी के 75वें वर्ष समारोह का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में श्री चन्नबासावाश्रम… Read More

9 minutes ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने शेखा झील पक्षी अभयारण्य को भारत का 99वां रामसर स्थल घोषित किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के… Read More

2 hours ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन बर्लिन में भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन बर्लिन… Read More

3 hours ago

रीका ने ईरान के साथअम युद्धविराम अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की घोषणा की, लेकिन समुद्री मार्गों की नाकेबंदी जारी रहेगी

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने… Read More

7 hours ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल 16 जिलों की 152 सीटों… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.