ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कल कंजरवेटिव पार्टी की बैठक में विश्वास मत प्राप्त कर लिया, लेकिन कथित पार्टी गेट स्कैंडल को लेकर उन्हें अपने विरोधियों का समर्थन वापस पाने के लिये संघर्ष करना पडेगा। पार्टी के संसदीय दल की बैठक में 211 सांसदों ने उनके पक्ष में जबकि 148 ने विरोध में वोट दिया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री को 59 प्रतिशत मत मिले, जिससे वे अगले एक वर्ष के लिए पार्टी में किसी नेतृत्व चुनौती से मुक्त हो गए हैं।
वर्ष 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री टेरिजा मे ने विश्वास मत 63 प्रतिशत वोटों से जीता था। हांलाकि ब्रेग्जिट गतिरोध को लेकर उन्हें 6 महीने बाद इस्तीफा देना पड़ा था।
बोरिस जॉनसन ने विश्वास मत पर अपनी जीत को निर्णायक विजय बताया है, लेकिन आलोचकों का कहना है कि उनके विरोध को देखते हुए यह स्पष्ट है कि उनका नेतृत्व कमजोर हुआ है। कुछ सांसद तो उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
कोविड लॉकडाउन के दौरान आयोजित पार्टियों को लेकर बोरिस जॉन्सन को भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा था। कुछ सांसद कर बढ़ोतरी को लेकर भी विरोध व्यक्त कर रहे हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment