ब्राजील की राजधानी रियो डि जिनेरियो के प्रशासन ने पेट्रोपोलिस शहर में बाढ़ और मिट्टी धंसने की घटनाओं में 94 लोगों की मौत की पुष्टि की है, वहीं अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं।
शहर के मेयर रूबेंस बोमटेंपो ने लापता लोगों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘‘ हमें अभी सही संख्या की जानकारी नहीं है। यह बेहद मुश्किल भरा दिन था।’’
मंगलवार की इन घटनाओं के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी परिजन मलबे में अपने लोगों को तलाश रहे हैं। राजधानी के सरकारी अभियोजन कार्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा कि उसने लापता 35 लोगों के नामों की सूची तैयार की है।
लोगों ने तबाही के मंजर के वीडियो बना कर उन्हें सोशल मीडिया में साझा किया है, जिनमें घरों को मिट्टी में धंसे और कारों को मलबे के साथ बहते देखा जा सकता है।
राजधानी के गवर्नर क्लॉडियो कास्ट्रो ने कहा कि 400 लोग बेघर हो गए हैं और 24 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है।
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने दुख की इस घड़ी में जनता के साथ खड़े होने की बात कही है। वह फिलहाल रूस की यात्रा पर हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment