Categories: News-Headlines

ब्राजील और क्रोएशिया, फीफा फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

ब्राजील और क्रोएशिया विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। देर रात ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। खिताब की प्रबल दावेदार ब्राजील ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले हॉफ में ही चार गोल कर दिये थे। विनीशियस जूनियर, नेमार, रिचार्लिसन और लुकस पकेटा ने एक के बाद एक गोल की झड़ी लगा दी। इससे पहले क्रोएशिया ने इस विश्‍व कप के पहले पेनल्टी में जापान को 3-1 से पराजित किया। अतिरिक्‍त समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर थी। ग्रुप चरण में जर्मनी और स्‍पेन को मात देकर बड़े उलट-फेर करने वाली जापान और जीत के बीच क्रोएशिया के गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच पेनल्‍टी में दीवार बनकर खड़े हो गए और तीन गोल बचाये। अब शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में पांच बार की चैम्पियन ब्राजील का सामना 2018 की उपविजेता क्रोएशिया से होगा।

अंतिम 16 में आज रात साढ़े आठ बजे स्‍पेन का सामना मोरक्को से और साढ़े 12 बजे पुर्तगाल का मुकाबला स्‍विट्जरलैंड से होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

45 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

1 hour ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.