ब्राज़ील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर ने बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे ब्राज़ील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। नेमार ने ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ दिया है। नेमार ने बोलीविया के खिलाफ खेले जा रहे मैच में इस कारनामे को अंजाम दिया। उन्होंने बोलीविया के खिलाफ मैच के ज़रिए ब्राज़ील के लिए 78वां गोल दागा, जिसके साथ उन्होंने दिग्गज पेले का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
नेमार ने बोलीविया के खिलाफ मैच में 61वें मिनट पर ऐतिहासिक गोल किया, जो ब्राज़ील के लिए मैच में चौथा गोल था। वहीं मैच के 17वें मिनट में नेमार ने एक पेनल्टी मिस कर दी थी, जिसे बोलीविया के गोलकीपर बिली विस्कारा ने बचा लिया था। इस पेनल्टी के साथ वो पहले ही पेले के रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते थे। ब्राज़ील के लिए अब तक सिर्फ नेमार जूनियर और दिग्गज पेले ने ही 70 गोल का आंकड़ा पार किया है। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सका है, वहीं अब नेमार ने पेले के रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया है, बता दें कि नेमार ने इंजरी से वापसी के बाद ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्हें इसी साल साल फरवरी में एंड़ी में इंजरी हुई थी, नेमार इससे पहले 2022 में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में ही ब्राज़ील के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment