Categories: News-Headlines

बेलारूस में वैगनर सेना की उपस्थिति को देखते हुए पोलैंड ने अपनी सीमा पर बढ़ाया सुरक्षा, रूस ने दी चेतावनी

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने पोलैंड को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस के सहयोगी देश बेलारूस के खिलाफ किसी भी कार्रवाई को रूस पर हुआ हमला माना जाएगा। राष्‍ट्रपति पुतिन ने कल एक बैठक में यह चेतावनी दी। राष्‍ट्रपति पुतिन की टिप्पणी बेलारूस में वैगनर सेना की उपस्थिति को देखते हुए पोलैंड द्वारा अपनी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के बाद आई है। रूसी राष्‍ट्रपति ने कहा कि बेलारूस के खिलाफ कोई भी आक्रामकता, रूस के खिलाफ आक्रामकता मानी जाएगी और रूस इसका पूरी शक्ति से जवाब देगा। पोलैंड नैटो का सदस्य देश है और रूस के साथ संघर्ष में यूक्रेन का प्रबल सहयोगी रहा है। पोलैंड ने स्पष्ट किया है कि यूक्रेन या बेलारूस में उसका किसी क्षेत्रीय विस्‍तार का इरादा नहीं है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.