बीजेपी ने समुदाय विशेष के विरूद्ध विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए आज अपनी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक ने कहा कि इन दोनों ने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी लाइन के विपरीत विचार व्यक्त किए हैं, जो स्पष्ट रूप से भाजपा के संविधान का उल्लंघन है।
इससे पहले पार्टी ने कहा था कि वह किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करने या नीचा दिखाने के किसी भी विचार के विरूद्ध है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी ऐसे लोगों या विचारों को बढ़ावा देने में विश्वास नहीं करती है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में हर धर्म फला-फूला और पल्लवित हुआ। भाजपा नेता ने कहा कि देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के किसी भी धर्म का पालन करने और हर धर्म का आदर तथा सम्मान करने का अधिकार देता है। श्री सिंह ने कहा कि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का उत्सव मना रहा है और पार्टी भारत को एक महान देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जहां सभी लोगों के समान अधिकार हैं और हर कोई सम्मान के साथ रहता है। उन्होंने कहा कि सभी देशवासी भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment