Categories: News-Headlines

बीजेपी ने कहा कि आम आदमी पार्टी विभिन्‍न राज्‍यों में विधानसभा चुनावों से पहले अपनी जीत के दावे का झूठा प्रचार कर रही है

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) विभिन्‍न राज्‍यों में विधानसभा चुनावों से पहले का अपना पुराना नाटक दोहरा रही है। भाजपा ने अरविन्‍द केजरीवाल पर भ्रष्‍टाचार को बढावा देने का भी आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के गुजरात चुनाव जीतने के दावे के बाद यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि केजरीवाल हमेशा राज्‍यों में चुनाव से पहले अपनी जीत का भ्रमित दावा पेश करते हैं। अरविन्‍द केजरीवाल द्वारा अपनी पार्टी को ईमानदार बताने पर संबित पात्रा ने व्‍यंग्‍य करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से भ्रष्‍टाचार में डूबी है। संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसके सबसे ज्‍यादा मंत्रियों को विभिन्‍न आरोपों के बाद त्‍यागपत्र देना पडा।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

7 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

7 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

7 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.