Categories: News-Headlines

बीजेपी नेता मोहन यादव आज भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और विष्णु देव साय रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मोहन यादव को आज भोपाल में मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी जायेगी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11.30 बजे भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया है।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, अन्य पार्टी पदाधिकारी तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे भोपाल आयेंगे। प्रधानमंत्री करीब दो घंटे भोपाल में रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण करने के बाद मनोनीत उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी शपथ लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता विष्‍णु देव साय को आज रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जायेगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्‍यपाल बिस्‍वभूषण हरिचंदन मंत्रीपरिषद के सदस्‍यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आज दोपहर आयोजित होने वाले नव-नियुक्त मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सहित अनेक राज्यों के मुख्‍यमंत्री और वरिष्‍ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

समारोह स्थल पर पचास हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में भी एल.ई.डी. स्क्रीन लगाकर समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.