भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान में वणेश्वर धाम से भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के पूरा होते ही गहलोत सरकार की विदाई तय हो जायेगी।
ये परिवर्तन यात्रा की दूसरी यात्रा यहां से निकल रही है। ये यात्रा 19 दिन घूमेगी, लगभग 25 सौ किलोमीटर घूमेगी, 52 विधानसभाओं में संपर्क करेगी, 156 जगह पर छोटी सभाएं, 52 जगह पर सभाएं और 54 जगह पर बडी सभाएं करकर पूरे राजस्थान में परिवर्तन का संकल्प करने का काम करेगी।
अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर आलोचना की। अमित शाह ने द्रविड मुनेत्र कष्गम के प्रमुख एम के स्टालिन के एक मंत्री की सनातन धर्म पर टिप्पणी के लिए उनकी कडी निंदा की। अमित शाह ने आई एन डी आई ए गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यूपीए सरकार पर घोटालों के आरोप रहे हैं और इसीलिए यूपीए का नाम बदल कर आई एन डी आई ए गठबंधन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से ये लोग सनातन धर्म का नाश होना चाहिए कहकर भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment