भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत-रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी से भेंटकर उन्हें यह सम्मान दिये जाने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी मौजूदा समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं और भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने जीवन जमीनी स्तर से लेकर उप-प्रधानमंत्री तक के रूप में देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने गृहमंत्री तथा सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में विशेष प्रतिष्ठा अर्जित की और उनका संसदीय जीवन अनुकरणीय तथा समृद्ध अंतर्दृष्टि से युक्त रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में लालकृष्ण आडवाणी की कई दशकों की सेवा पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट निष्ठा का उदाहरण रही है। उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने राजनीतिक नैतिकता के मामले में अनुकरणीय मानक स्थापित किये हैं और राष्ट्रीय एकता तथा सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दृष्टि से उनके प्रयास अद्वितीय रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत-रत्न से सम्मानित किया जाना उनके लिए बेहद भावुक पल है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment