बिहार में भारतीय जनता पार्टी और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) नए राजनीतिक समीकरण की तैयारी में हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने आज पटना में चिराग पासवान के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया के प्रश्नों का उत्तर भी दिया। चिराग पासवान के साथ भाजपा की गर्मजोशी प्रकट करते हुए नित्यानंद राय ने कहा पासवान परिवार और भाजपा के संबंध बहुत पुराने हैं। हालांकि उन्होंने मोदी सरकार में आगामी फेरबदल और चिराग पासवान को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने के बारे में कुछ नहीं कहा।
चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच मतभेद के बाद लोक जनशक्ति पार्टी दो धड़ों में बंट गई थी। पशुपति कुमार पारस को एनडीए मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने के बाद पार्टी के दोनों धड़ों में दूरी और बढ़ गई। जमुई के सांसद चिराग पासवान हमेशा से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली गठबंधन वाली सरकार के आलोचक रहे हैं। हाल ही में जीतन राम मांझी की अगुवाई वाला हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ने महागठबंधन छोड़कर दोबारा एनडीए में शामिल हो गया। आज सवेरे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की। पार्टी नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चिराग पासवान ने बताया कि पार्टी ने उन्हें लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव में गठबंधन के बारे में फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है।
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में… Read More
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा… Read More
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार… Read More
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment