Categories: News-Headlines

बीजेपी आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी केन्‍द्र में सर्वोच्‍च स्थिति में पहुंच गई है और इसका श्रेय पार्टी के जनसाधारण से जुडे रहने को जाता है। कल शाम नई दिल्‍ली में पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम लोगों के विश्‍वास का सेतु बनें। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी परिवार के इर्द-गिर्द केन्द्रित नहीं है और सेवा संकल्‍प तथा समर्पण इसके मूल्‍य हैं।

राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा महासचिव और केन्‍द्रीय मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों की बेहतरी के लिए काम करने को कहा है।

माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने बहुत प्रेरक और महत्‍वपूर्ण संदेश में आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की कार्यनीति को बनाने के लिए एक बड़ा मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सामान्‍य आदमी के मन के विश्‍वास का सेतु बनना चाहिए।

भूपेन्द्र यादव ने कहा कि बैठक में चुनाव संबंधी राज्‍यों के लिए कार्यनीति और भाजपा शासित राज्‍य सरकारों की उपलब्धियों पर विचार किया गया। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में सभी सीटों पर उम्‍मीदवार खडे करेगी। पार्टी की पंजाब शाखा के अध्‍यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बारे में बैठक में रिपोर्ट पेश की।

दिनभर चली बैठक में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने राजनीतिक प्रस्‍ताव प्रस्‍तुत किया।

कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्तुत प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व की सराहना की गई और विपक्ष पर अवसरवादिता और घृणा की मानसिकता रखने का आरोप लगाया गया। प्रस्‍ताव में ग्‍लास्‍गो जलवायु परिवर्तन सम्‍मेलन कॉप-26 में भारत की स्थिति की प्रशंसा की गई है। इसमें कहा गया है कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में नये मानदण्‍ड स्‍थापित कर रहा है लेकिन विपक्ष षड्यंत्रों और दुष्‍प्रचार के जरिये कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को विफल बनाने में व्‍यस्‍त है। प्रस्‍ताव में पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति प्रायोजित हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की गई है। प्रस्‍ताव में यह भी कहा गया है कि जम्‍मू कश्‍मीर में सुरक्षा, शांति और विकास के नये अध्‍याय की शुरूआत हुई है। इसमें कहा गया है कि पार्टी ने बिहार, असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव और अनेक उपचुनावों तथा स्‍थानीय चुनावों में सराहनीय प्रदर्शन किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

35 minutes ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

58 minutes ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.