सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) 23 से 28 जनवरी के बीच भारत-पाकिस्तान सीमा पर ‘ऑपरेशन सर्द हवा’ चलाएगा।
सीमा सुरक्षा बल (उत्तर क्षेत्र) के उपमहानिरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान की पाकिस्तान से लगती सीमा पर 23 से 28 जनवरी तक ‘ऑपरेशन सर्द हवा’ के नाम से बल का ऑपरेशन चलेगा। इसके तहत सीमा पर तारबंदी के आसपास निगरानी को बढ़ाया जाएगा। मुख्यालय के सभी जवान और अधिकारी इस दौरान सीमा पर रहेंगे और तारबंदी के पास 24 घंटे निगरानी करेंगे।
उन्होंने कहा कि सर्दियों के दिनों में कोहरे और धुंध के कारण सीमा पार से घुसपैठ और किसी भी तरह की नापाक हरकत से निपटने के लिए सीमा सुरक्षा बल ‘हाई अलर्ट’ पर आ जाता है।
बल अपने नियमित अभ्यास के तहत गर्मी में ‘ऑपरेशन गर्म हवा’ और सर्दी में ‘ऑपरेशन सर्द हवा’ चलाता है। यह अभियान हर साल चलता है और इस दौरान सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जाती है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment