Categories: News-Headlines

बिहार में बिजली गिरने से 22 लोगों की मृत्‍यु, राज्‍य के पूर्वी हिस्‍सों में तेज वर्षा का अनुमान

बिहार में पिछले बारह घंटे में बिजली गिरने की घटनाओं से कम से कम 22 लोगों की मृत्‍यु हुई है। राज्‍य के अधिकारियों ने बताया है कि अरवल और रोहतास जिलों में आठ लोगों की जान गई है जबकि औरंगाबाद तथा पूर्वी चम्‍पारण में दो लोगों की मृत्‍यु हुई है। कैमूर, किशनगंज, बांका, सिवान, नालंदा, अररिया, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, वैशाली और सारण जिलों में बिजली गिरने से एक-एक व्‍यक्ति के मारे जाने की खबर है। घटना के समय ये सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं में लोगों की मृत्‍यु पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने मृतकों के परिवारों के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्‍य के पूर्वी हिस्‍सों में आज मूसलाधार वर्षा होने की संभावना जताई है। विभाग ने तेज हवा चलने और बिजली गिरने के दौरान लोगों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

11 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.