बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में गंगा, कोसी, सोन और पुनपुन सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं तथा इन नदियों में जलस्तर और बढ़ रहा है। पटना, बक्सर, भोजपुर और भागलपुर सहित 15 जिलों के 25 लाख से अधिक लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है। छह सौ से अधिक पंचायतों के डेढ़ हजार से ज्यादा गांवों में पानी भर गया है। राज्य में बाढ़ से जुड़ी घटनाओँ में 21 लोगों की मौत हुई है। रेल पटरियां पानी में डूबने के कारण भागलपुर-मुंगेर और किउल-भागलपुर रेलखंड पर गाड़ियों की आवाजाही स्थगित कर दी गई है। कई रेलगाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही और बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। बाढ़ के कारण 80 लाख हेक्टेयर से अधिक इलाके में फसलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
राज्य के बाढ़ पीड़ित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। जरूरतमंदों की सहायता के लिए दो हजार से ज्यादा नौकाओँ की सेवा ली जा रही है। बाढ़पीड़ितों के लिए 31 राहत शिविर और 254 सामुदायिक रसोई स्थापित की गई हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment