Categories: News-Headlines

बिहार में अररिया, पूर्णिया, कटिहार सीमांचल के अन्य जिलों में नदियों के उफान पर रहने के कारण कई प्रखंडों में बाढ़ जैसी स्थिति

बिहार में अररिया, पूर्णिया, कटिहार सीमांचल के अन्य जिलों में नदियों के उफान पर रहने के कारण कई प्रखंडों में बाढ़ जैसी स्थिति है। नेपाल में विभिन्न नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण महानंदा और उसकी सहायक नदियां ज्यादातर स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

अररिया शहर में सड़कों पर 2 फुट ऊपर तक पानी बह रहा है निचले इलाकों में घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण लोगों को पलायन करना पड़ा है। इधर कटिहार में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण अहमदाबाद और कुर्सेला में कटाव तेज हो गया है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आश्रय स्थल बनाए गए हैं । मौसम विभाग ने आज और कल उत्तर-पश्चिमी बिहार और दक्षिणी बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.