Categories: News-Headlines

बिहार के मुजफ्फरपुर फैक्ट्री हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुजफ्फरनगर की एक फैक्ट्री में ब्वॉयलर विस्फोट के कारण मरने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा हैः “बिहार के मुजफ्फरपुर की एक फैक्ट्री में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने बिहार के मुजफ्फरनगर की एक फैक्ट्री के ब्वॉयलर में विस्फोट के पीड़ितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि दिये जाने को भी स्वीकृति दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में बताया हैः “प्रधानमंत्री ने मुजफ्फरनगर में एक फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकट सम्बंधियों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये रुपये अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। घायल लोगों में से प्रत्येक को 50 हजार रुपये दिये जायेंगे।”

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

4 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.