Categories: News-Headlines

बिहार के मुख्‍यमंत्री ने सुधाकर सिंह का त्‍यागपत्र स्‍वीकृति के लिए राज्‍यपाल फागू चौहान के पास भेजा

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का त्‍यागपत्र स्‍वीकृति के लिए राज्‍यपाल फागू चौहान के पास भेज दिया है। पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत को नया कृषि मंत्री बनाया गया है।

इससे पहले, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपना त्‍यागपत्र उप-मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव को सौंप दिया था। सुधाकर सिंह ने हाल ही में अपने विभाग में भ्रष्‍टाचार का मुद्दा उठाया था। उन्‍होंने कहा था कि 2006 में कृषि उत्‍पाद विपणन समिति अधिनियम और मंडी व्‍यवस्‍था को समाप्‍त किया जाना किसान विरोधी था।

बिहार के कृषि मंत्री के त्‍यागपत्र पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए राज्‍य के भाजपा अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सुधाकर सिंह को कृषि विभाग में भ्रष्‍टाचार का मुद्दा उठाने पर त्‍यागपत्र देने के लिए मजबूर किया गया।

अगस्त के महीने में जो सत्ता का हस्तांतरण हो रहा है। पूरे अगस्त यूरिया की लूट हुई है और बिहार का प्रत्येक किसान त्राहि माम कर रहा था। सात सौ रुपये-आठ सौ रुपये में बिहार में यूरिया बिका है। और जिस प्रकार से कृषि विभाग के अफसरों ने होलसेलर्स के साथ मिलकर के यहां पूरा नेक्सस चलाया था। सुधाकर सिंह जी ने उसके खिलाफ आवाज उठाई। नीतीश जी की सरकार में अफसरशाही का चलन, बोलबाला है। नीतीश जी कभी इस बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं कि कोई भी व्यक्ति अफसरों के खिलाफ बोले।

नीतीश कुमार मंत्रिमण्‍डल से विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह के त्‍यागपत्र के बाद सुधाकर सिंह इस्तीफा देने वाले दूसरे मंत्री हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.