Categories: News-Headlines

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्‍य में अगले एक से डेढ़ साल में सरकार के विभिन्न विभागों में 10 लाख सरकारी नौकरियां और 10 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा। नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से शिक्षक भर्ती परीक्षा की रिक्तियां अभी भी रह गई हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि अगले दो महीने के भीतर शेष लगभग एक लाख 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और अन्य नगर निकायों के माध्यम से नियोजित शिक्षकों को भी सरकारी शिक्षक का दर्जा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे शिक्षकों को एक परीक्षा देनी होगी। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार एक साथ एक लाख 20 हजार से अधिक नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। इनमें से 12 प्रतिशत शिक्षक केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब सहित बिहार के बाहर के राज्यों के हैं। यह इस बात का सूचक है कि राज्य में वातावरण बदला है इसलिए लोग नौकरी करने राज्‍य में आ रहे हैं।

राज्य सरकार ने कहा है कि एक लाख 20 हजार नव नियुक्त शिक्षकों में 57 हजार से अधिक महिलाएं है जो कुल नियुक्ति का 48 प्रतिशत हिस्सा है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

6 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

6 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.