Categories: News-Headlines

बाड़मेर के प्रसिद्ध पशु मेले में कृषि मंत्री द्वारा ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान में फसल बीमा पालिसी वितरण

राजस्थान के बाड़मेर जिले में सुप्रसिद्ध तिलवाड़ा पशु मेले के दौरान आज भव्य किसान समागम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ अभियान के तहत फसल बीमा पॉलिसी का वितरण किया। कार्यक्रम में हजारों किसानों के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पशुपालन, मत्स्य पालन व डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। यहां कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि किसानों की तेजी से प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार उन्हें टेक्नालाजी से जोड़ रही है। पीएम की दूरदृष्टि के कारण बीमित किसानों को क्लेम के लिए फसलों के नुकसान का सर्वे भी ड्रोन द्वारा किया जाएगा।

देशव्यापी अभियान ‘मेरी पालिसी मेरे हाथ’ की शुरूआत गत 26 फरवरी को इंदौर (मध्य प्रदेश) से की गई थी। यह एक बड़ी उपलब्धि है कि यह अभियान अल्प समय में 50 लाख किसानों तक उनकी फसल बीमा पालिसी के साथ सफलतापूर्वक पहुंचा है, जिसे आने वाले दिनों में भी जारी रखा जाएगा।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि पीएमएफबीवाई में 1.15 लाख करोड़ रुपये का क्लेम किसानों को दिया जा चुका है। महाभियान में पालिसी किसानों तक पहुंचाई जा रही है। प्रधानमंत्री ने पीएमएफबीवाई में किसानों की मंशा के अनुरूप बदलाव कर इसे आकर्षक बनाया है। पीएम मोदी गांव-गरीब-किसान-दलित-महिला-नौजवान का उत्थान हो, इस सिद्धांत पर काम कर रहे हैं इसी का परिणाम है कि वर्ष 2019 के आम चुनाव के बाद हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भी जनता ने मोदी जी के नेतृत्व को और ताकत प्रदान की है। हमारे किसान स्वाभिमानी, परिश्रमी व ईमानदार है, इसलिए प्रधानमंत्री चाहते हैं कि किसानों की निर्भरता किसी पर नहीं होना चाहिए। इस दृष्टि से खेती में टेक्नालाजी का उपयोग बढाने, किसानों को महंगी फसलों की ओर ले जाने, उन्हें वाजिब दाम दिलाने, प्रोसेसिंग-पैकेजिंग स्वयं कर अच्छी कमाई के लिए अनेक कार्यक्रम प्रांरभ किए गए हैं।

कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि पहले कभी कौन सोच सकता था कि ड्रोन से पेस्टीसाइड का स्प्रे संभव हो सकेगा लेकिन सरकार की मंशा अब गांव-गांव इस टेक्नालाजी का उपयोग करने की है। देश में 6,865 करोड़ रु. खर्च कर 10 हजार एफपीओ बनाने की योजना प्रारंभ की गई है, ताकि छोटे किसान जुड़े व उन्हें आदान, टेक्नालाजी, अच्छी गुणवत्ता का लाभ मिल सकें, जिससे देश-विदेश में उन्हें उचित दाम मिलें। बाड़मेर जिले के भी हर ब्लाक में एफपीओ बनाने का काम लगभग पूर्णता की ओर है, अन्य किसानों को भी इस दिशा में प्रवृत्त होना चाहिए। उन्होंने राज्य मंत्री चौधरी के आग्रह पर बाड़मेर में बाजरा अऩुसंधान संस्थान खोलने के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों को उनका हक दिलाने व कृषि संबंधी विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से फसल बीमा योजना का कवरेज बढ़ाने में मदद का अनुरोध किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.