कृषि मंत्रालय ने राज्यों/ संघ राज्य क्षेत्रों व अन्य सरकारी स्रोत एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन का वर्ष 2020-21 का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार की किसान हितैषी नीतियों, किसानों के अथक परिश्रम व वैज्ञानिकों के शोध के फलस्वरूप वर्ष 2020-21 में बागवानी उत्पादन 329.86 मिलियन टन (अब तक का सबसे अधिक) होने का अनुमान है, जिसमें 2019-20 की तुलना में करीब 9.39 मिलियन टन (2.93%) की वृद्धि परिलक्षित है।
केंद्रीय मंत्री तोमर ने बताया कि बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, फलों का उत्पादन वर्ष 2019-20 में प्राप्त 102.08 मिलियन टन की तुलना में इस साल 102.76 मिलियन टन होने का अनुमान है। सब्जियों का उत्पादन पिछले वर्ष के 188.28 मिलियन टन की तुलना में 196.27 मिलियन टन (4.42 प्रतिशत की वृद्धि) होने का अनुमान है।
कृषि मंत्री तोमर के अनुसार, प्याज का उत्पादन वर्ष 2019-20 में प्राप्त 26.09 मिलियन टन की तुलना में 26.92 मिलियन टन होने का अनुमान है। इसी तरह, आलू का उत्पादन वर्ष 2019-20 में 48.56 मिलियन टन की तुलना में 53.69 मिलियन टन (10.55% की वृद्धि) होने का अनुमान है। टमाटर का उत्पादन वर्ष 2019-20 में 20.55 मिलियन टन की तुलना में 21.00 मिलियन टन होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसी प्रकार, सुगंधित और औषधीय फसलों में 6.11% की वृद्धि दर्ज की गई है अर्थात, इसमें वर्ष 2019-20 में 0.73 मिलियन टन की तुलना में इस वर्ष 0.78 मिलियन टन उत्पादन का अनुमान है। बागान फसलों का उत्पादन पिछले वर्ष के 16.12 मिलियन टन से बढ़कर 16.60 मिलियन टन हो गया है। मसालों का उत्पादन पिछले वर्ष प्राप्त 10.14 मिलियन टन की तुलना में वर्ष 2020-21 में बढ़कर 10.54 मिलियन टन (3.93 फीसदी की वृद्धि) हो गया है।
(मिलियन हेक्ट. में क्षेत्रफल, मिलियन टन में उत्पादन)
कुल बागवानी
2019-20
(अंतिम)
2020-21
(पहला अग्रिम अनुमान)
2020-21
(दूसरा अग्रिम अनुमान)
क्षेत्रफल
26.48
27.08
27.23
उत्पादन
320.47
326.58
329.86
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment