कृषि मंत्रालय ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन के लिए वर्ष 2022-23 का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है। इसके अनुसार, वर्ष 2022-23 में देश में कुल बागवानी उत्पादन रिकार्ड 351.92 मिलियन टन होने का अनुमान है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में खाद्यान्न के साथ ही बागवानी का भी लगातार रिकार्ड उत्पादन हो रहा है, जो हमारे किसान भाइयों-बहनों की अथक मेहनत, वैज्ञानिकों की कुशलता तथा किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों का सद्परिणाम है। कृषि मंत्री तोमर ने इसके लिए बागवानी किसानों व वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है।
वर्ष 2021-22 (द्वितीय अग्रिम अनुमान) की मुख्य बातें-
वर्ष 2022-23 में कुल बागवानी उत्पादन 351.92 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो वर्ष 2021-22 (अंतिम) की तुलना में लगभग 4.74 मिलियन टन (1.37%) की बढ़ोतरी है।
फलों, सब्जियों, वृक्षारोपण फसलों, फूलों व शहद में उत्पादन में वृद्धि होने का अनुमान है।
फलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 के 107.51 मिलियन टन की तुलना में वर्ष 2022-23 में 108.34 मिलियन टन होने का अनुमान है।
सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 212.91 मिलियन टन होने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2021-22 में 209.14 मिलियन टन था।
वृक्षारोपण फसलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 15.76 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 16.05 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो लगभग 1.78% की वृद्धि है।
आलू का उत्पादन 60.54 मिलियन टन होने की उम्मीद है, जबकि वर्ष 2021-22 में यह 56.18 मिलियन टन था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment