Categories: News-Headlines

बाइडन ने यूक्रेन को दस करोड़ डॉलर की जैवलिन हथियार रोधी मिसाइलों के हस्तांतरण को मंजूरी दी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को दस करोड़ डॉलर की जैवलिन हथियार रोधी मिसाइलों के हस्तांतरण की मंगलवार को मंजूरी दे दी। बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही, बाइडन के जनवरी 2021 में अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से वाशिंगटन द्वारा यूक्रेन को दी गई सैन्य सहायता 2.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

व्हाइट हाउस ने मंगलवार देर रात घोषणा की कि बाइडन ने यूक्रेन को दस करोड़ डॉलर की मिसाइल सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो रूस के आक्रमण के बाद पिछले महीने संसद द्वारा यूक्रेन के लिए अनुमोदित 13.6 अरब डॉलर की व्यापक सहायता राशि का हिस्सा है।

बाइडन प्रशासन के एक अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि यूक्रेन को जैवलिन मिसाइलों की आपूर्ति की जाएगी, जो यूक्रेनी सेना द्वारा रूसी आक्रमण से निपटने के लिए मांगी गई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

20 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

21 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.