आलू के उच्च मूल्यों को नियंत्रित करने के लिए बांग्लादेश सरकार ने भारत से 34 हजार टन आलू के आयात को मंजूरी दी है। भारत के दिनाजपुर के हिली लैंडपोर्ट से शनिवार को बांग्लादेश में कुल 25 टन आलू पहुंचा। इस कारण बांग्लादेश में खुदरा बाजारों में आलू का मूल्य प्रति किलोग्राम 40-45 टका से गिर कर 25-30 टका हो गया है।
अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि रमजान महीने के पहले सब्जी के बढते मूल्यों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने भारत से आलू आयात करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब कुल 49 व्यापारी आलू आयात करना शुरू करेंगे।
एक स्थानीय थोक विक्रेता ने बताया कि पिछले वर्ष बांग्लादेश के बाजार में आपूर्ति की कमी के कारण आलू का मूल्य अनियंत्रित हो गया था। बांग्लादेश सरकार ने पिछले वर्ष 30 अक्टूबर को स्थिति को सामान्य रखने और आपूर्ति को बनाए रखने के लिए भारत से आलू के आयात की अनुमति दी। तब से बाजार में आयातित आलूओं के मूल्य में कमी आई है। बाजार की स्थिरता को बनाये रखने के लिए बांग्लादेश ने पिछले वर्ष 15 दिसम्बर को हिली लैंडपोर्ट से आलूओं के आयात को रोक दिया था।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment