बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनाव में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग पार्टी ने बहुमत प्राप्त कर लिया है।
बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग ने रविवार को हुए 12वें संसदीय चुनावों में लगातार चौथी बार संसद में बहुमत हासिल किया। 227 निर्वाचन क्षेत्रों के आधिकारिक परिणामों के अनुसार, अवामी लीग द्वारा नामांकित उम्मीदवारों ने 167 सीटें हासिल की हैं। निवर्तमान संसद में संसदीय विपक्षी दल, जातीय पार्टी को केवल 10 सीटें मिलीं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 49 सीटें जीतीं। अन्य दलों ने एक निर्वाचन क्षेत्र जीता।
शेख हसीना सरकार के तीन राज्य मंत्री स्वतंत्र उम्मीदवारों से हार गए। बाकी सीटों पर गिनती जारी है और आज दोपहर तक उन सीटों के नतीजे सामने आ जाएंगे। शेख हसीना ने अपनी पार्टी के लोगों को निर्देश दिया है कि वे चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद कोई भी विजय जुलूस ना निकालें।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय आर्थिक मामलों की समिति ने आज रेल मंत्रालय… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment