Categories: News-Headlines

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के लिए जिम्मेदार मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की हाल की घटनाओं में एक अहम संदिग्ध माने जा रहे 35 साल के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया में आयी रिपोर्टों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी।

‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ की खबर के मुताबिक, इकबाल हुसैन को बृहस्पतिवार रात को कॉक्स बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर कोमिल्ला में एक दुर्गा पूजा स्थल पर कुरान की प्रति कथित तौर पर रखने का संदेह है।

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सवों के दौरान सोशल मीडिया पर कथित ईशनिंदा वाली पोस्ट के बाद गत बुधवार से मंदिरों पर हमलों की घटनाएं देखी जा रही हैं। रविवार देर रात को एक भीड़ ने 66 मकान क्षतिग्रस्त कर दिए और कम से कम 20 मकानों को फूंक दिया।

कॉक्स बाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रफीकुल इस्लाम ने बताया कि इकबाल को बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे कॉक्स बाजार समुद्र तट से गिरफ्तार किया गया। गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्होंने 13 अक्टूबर को शहर के नानुआ दिघिर पार में पूजा स्थल पर ‘कुरान की प्रति रखने’ वाले व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर ली है।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, पुलिस ने गिरफ्तारी के अलावा और कोई जानकारी नहीं दी है। हुसैन के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और किसी ने इसका फायदा उठाकर उससे कुरान रखवाई होगी।

खबर में बताया गया कि देशभर में फैली साम्प्रदायिक हिंसा में सात लोगों की मौत हो गयी और हिंदू समुदाय के कई मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.