बांग्लादेश ने कल ढाका के नेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश को तीन T20 मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त मिल गई है और वह क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में इंग्लैंड से पहली बार श्रृंखला जीतने की ओर अग्रसर हो गई है। 118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने छह विकेट खोकर 19वें ओवर में 120 रन बनाकर जीत हासिल की। नजमुल हुसैन शान्तो ने सर्वाधिक 46 रन बनाए और इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए।
इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 117 रन ही बना सकी। हसन मिराज ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए। मिराज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment