Categories: News-Headlines

बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के आह्वान पर बांग्‍लादेश में 48 घंटे की देशव्‍यापी नाकाबंदी

बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी- बीएनपी के आह्वान पर बांग्‍लादेश में देशव्‍यापी सड़क, रेल और जलमार्गों की 48 घंटे की नाकाबंदी चल रही है। अन्‍य विपक्षी पार्टियां हिंसा की छिटपुट घटनाओं से प्रभावित हुई हैं। नाकाबंदी आज सुबह छह बजे शुरू हुई हैं और यह कल शाम को समाप्‍त होगी। प्रतिबंधित संगठन बांग्‍लादेश जमात-ए-इस्‍लामी भी साथ-साथ 48 घंटे की नाकाबंदी का पालन कर रहा है। यह संगठन मौजूदा सरकार के इस्‍तीफे की मांग कर रहा है। यह संगठन बारहवें संसदीय चुनाव की निगरानी के लिए पार्टी रहित तटस्‍थ प्रशासन की भी मांग कर रहा है। इस बीच, शनिवार को बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों की सूचना देने के लिए सुबह और दोपहर बाद 44 पंजीकृत राजनीतिक पार्टियों को दो समूहों में आमंत्रित किया। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त काजी हबीबुल अवाल ने जनवरी महीने के दूसरे सप्‍ताह में आयोजित होने वाले राष्‍ट्रीय चुनाव में भागीदारी करने के लिए बीएनपी को प्रेरित किया।

समाचार पत्रों, मीडिया संगठनों, एम्‍बुलेंस और ऑक्‍सीजन सिलेंडर तथा दवाएं लाने ले जाने वाले वाहनों को बंद से अलग रखा गया है। इससे पहले विपक्षी दलों ने 29 अक्‍तूबर को एक दिन की हड़ताल की थी और 31 अक्‍तूबर से 2 नवम्‍बर तक बंद रखा था। हड़ताल के दौरान झड़प और आगजनी की घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.