Categories: News-Headlines

बांग्लादेश की रिजवाना हसन को अंतर्राष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार के लिए चुना गया

बांग्लादेश की पर्यावरणविद अधिवक्ता रिजवाना हसन को वर्ष 2022 के अंतर्राष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार के लिए चुना गया है। वे विश्व की उन 12 महिलाओं में शामिल हैं जिन्हें अपने समुदाय में बदलाव लाने के असाधारण साहस और नेतृत्व के लिए अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन 14 मार्च को एक वर्चुअल समारोह में इन 12 महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे।

अमेरिकी विदेश विभाग से जारी एक प्रेस वक्तव्य में बताया गया है कि रिजवाना हसन ने पर्यावरण की रक्षा तथा हाशिए पर रहे बंगलादेशियों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए असाधारण साहस और नेतृत्व का परिचय दिया है।

रिजवाना हसन बंगलादेश पर्यावरण अधिवक्ता संघ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उन्होंने वनों की कटाई, प्रदूषण, और अवैध भूमि विकास के खिलाफ कई मामले उठाए हैं।

उन्हें पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए वर्ष 2012 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। प्रेस बयान में यह भी बताया गया है कि उन्होंने स्वयं और परिवार को मिली हिंसा की धमकियों के बावजूद पर्यावरण ह्रास और जलवायु परिवर्तन के स्थानीय प्रभावों से निपटने के लिए कानूनी संघर्ष जारी रखा।

अमेरिकी विदेश विभाग ने इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी। अब तक 80 देशों की 170 महिलाओं को उनके साहस और हौसले के लिये सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

34 minutes ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

1 hour ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.